फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Prime Minister's birthday celebrated as Inflation Day

महंगाई दिवस के तौर पर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Sat, 17 Sep 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's birthday celebrated as Inflation Day
गगरेट में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में सिर पर सिलेंडर उठाई पूर्व विधायक राकेश कालिया। संवाद - फोटो : Una
गगरेट (ऊना)। ब्लॉक कांग्रेस गगरेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन महंगाई दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गगरेट कस्बे में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। महंगाई के विरोध में किए गए इस विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं पूर्व विधायक राकेश कालिया एलपीजी सिलिंडर सिर पर उठाकर प्रदर्शन करते नजर आए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राकेश कालिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई दिवस के विरोध में शनिवार को सड़कों पर उतर आए। राकेश कालिया ने कहा कि मुद्रा स्फीति की दर लगातार बढ़ रही है, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार कानों में तेल डालकर महंगाई की चक्की में पिसती हुई जनता का तमाशा देख रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार जनता को इस महंगाई के निजात दिलाने के लिए किसी राहत पैकेज का एलान तक नहीं कर पाई। कहा कि आज खाद्य वस्तुओं से लेकर, पेट्रोल-डीजल, भवन निर्माण सामग्री सहित हर वस्तु में महंगाई की आग लगी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में रिवाज नहीं बदलेगा, बल्कि राज हर हाल में बदल कर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंवर, प्रदेश कांग्रेस सचिव रमन जसवाल, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आशीष कहोल, संजय शर्मा, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय ठाकुर, चंदन शर्मा सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed