फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Prime Minister interacted with working women

Una News: प्रधानमंत्री ने कामकाजी महिलाओं के साथ किया संवाद

Thu, 07 Mar 2024 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 07 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister interacted with working women
ऊना। ऊना जिला कार्यालय दीप कमल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के अहम अभियान नारी वंदन का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभासी माध्यम से महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं और कामकाजी महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए न केवल प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए स्वयं सहायता समूह जैसे सहकारी मंच से आगे बढ़ने का मौका प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल महिला शक्ति ही नहीं अपितु युवाओं को लेकर भी पूरी तरह सजग है।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद

बैठक में विशेष रूप से जिला प्रभारी नरेंद्र अत्री, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, मंडल महामंत्री अशोक धीमान व महेंद्र छिब्बर, प्रदेश उपाध्यक्ष मेल मोर्चा मीनाक्षी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर, ऊना मंडल अध्यक्ष रीना शर्मा, महामंत्री मीनाक्षी चौधरी व बलविंदर कौर, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, ममता कश्यप, स्मृति शर्मा, संतोष सैनी, वंदना, सीमा दत्ता, नीलम, विशाल भाटिया, ऋषव कपिला, सुभम सैणी और कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed