फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Primary Teachers' Union protested against the new cluster system

Una News: नए क्लस्टर प्रणाली के विरोध में उतरा प्राथमिक शिक्षक संघ

Sat, 04 Oct 2025 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
Primary Teachers' Union protested against the new cluster system
खंड हरोली के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। प्राथमिक शिक्षक संघ खंड हरोली के प्रधान विजय बैंस की अध्यक्षता में एसडीएम हरोली विशाल शर्मा को नए क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला प्रधान संदेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने 23 सितंबर को नई क्लस्टर प्रणाली पर अधिसूचना जारी की है। इससे पूर्व 29 नवंबर 2023 को भी विभाग की ओर से नए क्लस्टर निर्माण से संबंधित अधिसूचना जारी की गई थी, जिसका प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध किया था। उस समय यह सहमति बनी थी कि क्लस्टर सिस्टम को केवल रिसोर्स शेयरिंग तक सीमित रखा जाएगा। साथ ही निर्णय हुआ था कि नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक प्राथमिक शिक्षा का प्रशासनिक नियंत्रण मुख्य शिक्षकों, केंद्रीय मुख्य शिक्षकों और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पास ही रहेगा, जबकि छठी से 12वीं कक्षा तक स्कूलों का प्रशासनिक नियंत्रण प्रिंसिपल के अधीन रहेगा। लेकिन 23 सितंबर को जारी अधिसूचना में दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राथमिक शिक्षा का पूर्ण नियंत्रण प्रिंसिपल को दे दिया गया है। यह प्राथमिक शिक्षकों के हितों के लिए प्रतिकूल है। वर्ष 1984 से प्राथमिक शिक्षा का एक अलग प्रशासनिक ढांचा कार्यरत है और इसके लिए अलग क्लस्टर प्रणाली भी बनी हुई है। वर्तमान अधिसूचना में विरोधाभास है, जिससे प्राथमिक शिक्षकों को दो अलग-अलग प्रशासनिक इकाइयों के अधीन कार्य करना पड़ेगा। इससे प्राथमिक शिक्षा को भविष्य में गंभीर नुकसान होने की संभावना है। इसलिए प्राथमिक शिक्षकों ने मांग की है कि इस अधिसूचना को तत्काल वापस लिया जाए। इस मौके पर मुख्य संरक्षक संजय सैनी, महासचिव सोहनलाल, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान यशपाल तथा अन्य शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed