फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Primary Teachers' Association launches protest against the new complex system.

Una News: न्यू कॉम्पलेक्स सिस्टम के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा

Mon, 28 Sep 2026 11:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 28 Sep 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
Primary Teachers' Association launches protest against the new complex system.
थानाकलां (ऊना)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को थानाकलां में हुई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा और जिला अध्यक्ष संदेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न खंडों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और प्राथमिक शिक्षकों ने प्राथमिक विद्यालयों में लागू किए गए न्यू कॉम्पलेक्स सिस्टम का विरोध जताया।
संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग की ओर से लगातार नए आदेश जारी किए जा रहे हैं, जिससे प्राथमिक शिक्षकों पर अतिरिक्त प्रशासनिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों की अलग पहचान और यूडाइज कोड समाप्त किए जाने का भी विरोध किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ न्यू कॉम्पलेक्स सिस्टम को स्वीकार नहीं करेगा। बैठक में आंदोलन की रणनीति भी तय की गई। संघ के अनुसार 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर खंड से प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी एक दिन का उपवास रखेंगे और शाम को विभिन्न स्थानों पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रदेशभर के प्राथमिक शिक्षक काले बिल्ले लगाकर स्कूलों में कार्य करेंगे। विरोध मांगों के समाधान तक जारी रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed