फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Primary health center Panjoa did not come on the ground

Una News: धरातल पर नहीं उतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजोआ

Thu, 29 May 2025 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Primary health center Panjoa did not come on the ground
मुख्यमंत्री ने अंब दौरे के दौरान की थी केंद्र बनाने की घोषणा
विज्ञापन

मौजूदा समय में उप स्वास्थ्य केंद्र के सहारे ही चल रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमंडल अंब के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजोआ को बनाने की घोषणा धरातल पर नहीं उतर पाई है। घोषणा के एक साल से भी अधिक का समय हो गया है लेकिन अभी इस पर कोई कार्य नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अंब दौरे के दौरान इसकी घोषणा की थी। इसके बाद इसे लेकर एक प्रस्ताव भी तैयार कर सरकार को भेज दिया था लेकिन इसके बाद इस प्रक्रिया को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। वर्तमान में पंजोआ क्षेत्र के लोगों को छोटी-मोटी बीमारी होने पर भी जांच करवाने के लिए अब नागरिक अस्पताल अंब और पीएचसी अकरोट का रुख नहीं करना पड़ेगा। मौजूदा समय में पंजोआ में उप स्वास्थ्य केंद्र है। यह केंद्र जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के लिए ही खुलता है। ऐसे में मरीजों को छोटी-मोटी बीमारी होने पर भी आठ किलोमीटर दूर नागरिक अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। लोगों की समस्या को दूर करने के लिए विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष मुद्दा उठाया था। इसके बाद बीते दिनों मुख्यमंत्री के पंजोआ दौरे के दौरान क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद पंजोआ में स्थापित उप स्वास्थ्य केंद्र के स्थान पर ही पीएचसी के निर्माण की योजना तैयार की गई है। केंद्र के बनने से पंजोआ गांव के अलावा ठठल, बेहड़ जसवां, नक्की, नंदपुर, चक्क, डूहकी, नैहरियां, जनूही, कंगरुही, थड़ा, कटोहड़ खुर्द, कटोहड़ कलां, कुठेड़ा खैरला सहित अन्य गांवों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।



कोट्स
पंजोआ में पीएचसी बनाने की योजना को लेकर अभी मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसके बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से फीडबैक लेकर आगामी प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सचिन शर्मा, एसडीएम अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed