{"_id":"687e2b62130f321f7b050d93","slug":"priest-accused-of-making-obscene-gestures-towards-woman-case-filed-una-news-c-93-1-ssml1048-159851-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पुजारी पर महिला से अश्लील हरकतें करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पुजारी पर महिला से अश्लील हरकतें करने का आरोप, केस दर्ज
Tue, 22 Jul 2025 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 22 Jul 2025 05:27 AM IST
विज्ञापन
साहूवाल मंदिर में पूजा करने आई महिला ने लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल थाना के साहूवाल स्थित बाबा बिशनदास मंदिर में पूजा करने आई महिला के साथ पुजारी की ओर से अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी पुजारी हरभजन सिंह उर्फ काला बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
रीना रानी पत्नी अमरीक सिंह निवासी वार्ड नंबर-13, गांव बरारी नंगल डैम, जिला रोपड़ ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है वह छह जुलाई 2025 को अपने पति अमरीक सिंह उर्फ मीका और बेटे केशव सिंह के साथ मंदिर में पूजा करने आई थी। इसी दौरान मंदिर के पुजारी हरभजन सिंह उर्फ काला बाबा निवासी दुलैहड़, तहसील हरोली ने उसके पति और बेटे को किसी बहाने बाहर भेजकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।
शिकायत के मुताबिक वह किसी तरह खुद को छुड़ाकर बाहर आई। बाद में आठ जुलाई को आरोपी ने ग्राम पंचायत प्रधान की मौजूदगी में लिखित माफी भी मांगी। महिला का आरोप है कि 20 जुलाई को जब वह दोबारा मंदिर पहुंची तो पुजारी हरभजन सिंह ने दोबारा उसके साथ और मंदिर के मुख्य संत संदीप कुमार के साथ भी बदतमीजी की। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी हरभजन सिंह उर्फ काला बाबा के खिलाफ भारतीय न्यायतंत्र संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।