{"_id":"68de88a3b8dcc0ebd90d5488","slug":"preparations-underway-to-apprehend-the-accused-who-fled-abroad-in-the-gaggi-murder-case-warrant-issued-una-news-c-93-1-ssml1048-167545-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गग्गी हत्या केस में विदेश भागे आरोपियों को पकड़ने की तैयारी, वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गग्गी हत्या केस में विदेश भागे आरोपियों को पकड़ने की तैयारी, वारंट जारी
विज्ञापन
मामले में मुख्य आरोपी सहित दो लोग भागे हैं विदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ख्वाजा बसाल में 27 जुलाई को दिनदहाड़े हुए गग्गी हत्याकांड मामले में विदेश फरार हुए दो आरोपियों को विदेश से काबू करने के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। ऊना पुलिस ने विदेश में छिपे हत्यारों को भारत लाने के लिए वारंट जारी कर दिया है। विदेश मंत्रालय की मदद से हत्यारों तक पहुंचने की पूरी रूपरेखा पुलिस ने तैयार कर ली है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी राज्य पंजाब से दो लोगों को प्रोडक्शन वारंट में ऊना लाया था। इनमें होशियारपुर निवासी युवक विपिन कुमार व फिरोजपुर जेल में बंद ऊना के देहलां निवासी गैंगस्टर राजीव कौशल शामिल थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विपिन उन दो बाइक सवारों में एक है, जिन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। उसका दूसरा साथी विदेश भाग गया। जबकि, उनका एक अन्य साथी भी विदेश भाग निकला।
पुलिस ने विदेश भागे दोनों आरोपियों की पहचान कर अब उन्हें वहां से लाने के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है। बताया जा रहा कि आरोपी जिस देश में भागे हैं, वहां की पुलिस व सरकार से संपर्क किया जा रहा। उन्हें जल्द भारत लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले में विदेश भागे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। जल्द दोनों आरोपियों को भारत लाया जाएगा।