{"_id":"6668bcd9a59d54071f09dd74","slug":"preparation-to-start-ma-mathematics-classes-in-una-college-una-news-c-93-1-una1002-126023-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना काॅलेज में एमए गणित की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना काॅलेज में एमए गणित की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी
Wed, 12 Jun 2024 02:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
काॅलेज प्रबंधन ने विवि प्रशासन को मंजूरी के लिए भेजा प्रस्ताव
वर्तमान में चार विषयों में करवाई जा रही स्नातकोत्तर
काॅलेज में प्रत्येक विषय के लिए 40-40 सीटें हैं तय
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में एमए मैथमेटिक्स विषय में कक्षाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस संदर्भ में कॉलेज प्रबंधन ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को मंजूरी के लिए प्रस्ताव तैयार करके भेज दिया है।
इससे पहले कॉलेज में इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश और कॉमर्स विषय में ही स्नातकोत्तर की पढ़ाई कराई जाती थी, जिसके लिए प्रत्येक विषय में 40-40 सेट की व्यवस्था की गई है और अब मैथमेटिक्स में एमए शुरू करने से ऊना जिला के बच्चों को काफी फायदा मिलेगा। इसके लिए उन्हें अब विश्वविद्यालय या अन्य दूसरे बाहरी राज्यों के कॉलेज की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में कॉलेज में 3800 के तकरीबन बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और यहां पर बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बी-वॉक, पीजीडीसीए, एमसीए, एमबीए सहित अन्य विषयों में बच्चों को पढ़ाई कराई जा रही है।
उधर, राजकीय महाविद्यालय ऊना की प्रिंसिपल डॉक्टर मीता शर्मा का कहना है कि एमए मैथमेटिक्स में कक्षाएं शुरू करने के लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रस्ताव तैयार करके हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन को मंजूरी के लिए भेज दिया है। जैसे ही एमए मैथमेटिक्स के विषय को पढ़ाने के लिए मंजूरी मिलती है। उसी सत्र से ही यहां पर पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।