फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Preparation to deal with disaster in monsoon season, mega mock drill in Una on 14th

Una News: मानसून सीजन में आपदा से निपटने की तैयारी, ऊना में 14 को मेगा मॉक ड्रिल

Sat, 08 Jun 2024 03:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 08 Jun 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Preparation to deal with disaster in monsoon season, mega mock drill in Una on 14th
जिला प्रशासन बारिश-बाढ़-भूस्खलन को लेकर आपदा प्रबंधन की परखेगा तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऊना जिले में 14 जून को मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दिन जिले में निर्धारित स्थलों तथा संस्थानों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें आपदा प्रबंधन को लेकर प्रतिक्रिया योजना की प्रभावकारिता को परखा जाएगा तथा योजना की समीक्षा और कमियों का विश्लेषण कर उन्हें सुधारने का काम किया जाएगा। इससे जिला आपदा प्रबंधन योजना को और पुख्ता बनाने में मदद मिलेगी।
मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ओरिएंटेशन कार्यशाला लगाई। इसमें उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के साथ विभिन्न हितधारक विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इसे लेकर आगे 12 जून को समन्वय बैठक एवं टेबल टॉप एक्सरसाइज की जाएगी और 14 को राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल होगी।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के मुक्ष्य उद्देश्य
अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि 14 जून को पूरे प्रदेश में मेगा मॉक ड्रिल होगी, इसी क्रम में ऊना जिले में भी इसका आयोजन किया जाएगा। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा में रिस्पॉंस प्लान की प्रभावकारिता को परखना है, ताकि कमियों का पता लगाकर उन्हें समय से सुधारा जा सके। महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिले के लिए आपदा प्रबंधन योजना तैयार की है। इसके अलावा सभी विभागों की भी अपनी-अपनी आपदा प्रबंधन योजनाएं हैं। इन योजनाओं में हर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी पहले से ही निर्धारित है। सभी विभाग इन्हीं योजनाओं के अनुसार अपने-अपने स्तर पर मेगा मॉक ड्रिल की तैयारी करें। वहीं, शिमला से बैठक में जुड़े राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक डीसी राणा ने मॉक ड्रिल को पूरी गंभीरता से करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वां नदी के पास झुग्गियों को हटाने के निर्देश
महेंद्र पाल गुर्जर ने संबंधित अधिकारियों को मानसून से पूर्व एहतियाती कदम उठाते हुए नदियों-नालों की सफाई तय बनाने को कहा। यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नदियों-नालों के बहाव मार्ग अवरुद्ध न हों। उन्होंने कहा कि अधिकारी आपदा प्रबंधन की दृष्टि से हर गांव में सुरक्षित स्थलों की मैपिंग कर लें। जहां बाढ़ आदि की आपात स्थिति में लोगों को ठहराने समेत अन्य इंतजामों को लेकर उपयुक्त व्यवस्था करने में सुगमता हो। उन्होंने स्वां नदी के बहाव के मार्ग में झुग्गियों को हटाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में एएसपी सुरेंद्र शर्मा, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, डीएफओ सुशील, सीएमओ संजीव वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed