फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pregnant women are advised to avoid fast food

Una News: गर्भवती महिलाओं को फास्ट फूड से परहेज रखने की सलाह

Thu, 17 Apr 2025 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women are advised to avoid fast food
जोल(ऊना)। बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंधला बंगाणा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र खुरवाईं में वीरवार को पोषण पखवाड़ा मनाया गया। कुपोषण के खिलाफ आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्र के पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं मौजूद रहीं। इस मौके पर गर्भवतियों की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। शिविर में ग्राम पंचायत प्रधान अंजना कुमारी, पंचायत सदस्य सुमन देवी, विजय कुमारी, पर्यवेक्षक सुनीता देवी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लाभार्थी उपस्थित रहे। शिविर में महिलाओं के पोषण के बारे में महत्वपूर्ण वितरण जानकारी दी गई। पर्यवेक्षक सुनीता देवी की ओर से पोषण पखवाड़े के बारे में बताया गया। यह पखवाड़ा 22 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। सुनीता देवी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रतिदिन हरी पत्तेदार सब्जियां, अंकुरित दालें, दूध, दूध से बने खाद्य पदार्थों का सेवन करने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं को फास्ट फूड से परहेज रखने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed