{"_id":"67b1d4980bfb477e700a8cdd","slug":"preet-singh-was-given-command-in-the-national-kabaddi-championship-una-news-c-92-1-bls1001-132144-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में प्रीत सिंह को सौंपी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में प्रीत सिंह को सौंपी कमान
विज्ञापन
प्रदेश की पुरुष टीम की घोषणा
कटक में 20 फरवरी से शुरू होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन ने 71वीं राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान प्रीत सिंह चंदेल को सौंपी गई है।
एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि यह चैंपियनशिप 20 से 23 फरवरी तक ओडिशा के कटक में एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही है। पूर्ण कटोच टीम के मैनेजर होंगे। इसके अलावा संजीव कुमार कोच की भूमिका निभाएंगे। महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि टीम का चयन सिरमौर के पांवटा साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयन प्रक्रिया में अर्जुन अवॉर्डी एवं पद्मश्री सम्मान प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर सहित राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी एनआईएस कोच भी शामिल थे।
हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार ब्रांटा, प्रदेश रेफरी बोर्ड के कन्वीनर विजय पाल चंदेल, मीडिया प्रभारी बीएल धर्माणी ने टीम को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। टीम में प्रीत सिंह चंदेल (कप्तान), संजीव कुमार, हेमराज, नितिन चंदेल, शिवांश ठाकुर, रोहित राणा, प्रवीण ठाकुर, सतनाम सिंह, विशाल पटियाल, मयंक सैनी, अनिल और नरेश कुमार शामिल हैं।