फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Prayagraj special train reached Una late by 14 and a half hours

Una News: प्रयागराज विशेष ट्रेन साढ़े 14 घंटे देरी से पहुंची ऊना

Tue, 18 Feb 2025 07:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj special train reached Una late by 14 and a half hours
ऊना। तीर्थनगरी प्रयागराज महाकुंभ से मंगलवार को साढ़े 14 घंटे देरी से विशेष ट्रेन ऊना पहुंची। इससे यात्रियों को सफर करने में परेशानी झेलनी पड़ी। जबकि, इस ट्रेन का ऊना पहुंचने का समय शाम 05:07 बजे निर्धारित था। लेकिन, विशेष ट्रेन मंगलवार सुबह 07:30 बजे ऊना पहुंच पाई है। ऊना से शनिवार को रवाना हुई विशेष ट्रेन भी देरी से प्रयागराज के फाफामऊ जंक्शन पहुंची। ऐसे में वापसी में भी ट्रेन को देरी से चलाया गया। यह ट्रेन पैक होकर संचालित हुई। देरी से ट्रेन गंतव्य तक पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी रही। जानकारी के अनुसार इस ट्रैक पर ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही और स्टोपेज पर यात्रियों की भीड़ होने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों की ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे में सभी यात्रियों के चढ़ने के बाद ही ट्रेन को चलाया जाता है। ऐसे में दो, पांच मिनट के स्टोपेज दस से 15 मिनट तक बन जाते हैं। इससे आगे वाली ट्रेनों के साथ भी संचालन प्रभावित हो जाता है। इससे पहले भी ऊना से चलाई गई विशेष ट्रेनें देरी से प्रयागराज पहुंची थी। इससे यात्रियों को भी परेशानी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed