फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Prayagraj Mahakumbh... Crowd of passengers gathered for tickets as soon as the train arrived.

Una News: प्रयागराज महाकुंभ ... ट्रेन पहुंचते ही टिकट के लिए जुटी यात्रियों की भीड़ आसपास के लिए जरूरी

Wed, 22 Jan 2025 12:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 22 Jan 2025 12:24 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Mahakumbh... Crowd of passengers gathered for tickets as soon as the train arrived.
अब से 10:05 बजे दूसरी ट्रेन रवाना हुई, लोग बोले - स्नान के साथ साधू-संतों से भी करेंगे दर्शन
विज्ञापन

लाइव रिपोर्ट
गोपाल शर्मा

अंब(ऊना)। अंब अंदौरा से प्रयागराज महाकुंभ के लिए छह स्पेशल ट्रेन की कड़ी में 20 जनवरी की रात को 10:05 बजे दूसरी ट्रेन रवाना हुई। इस दाैरान प्रयागराज महाकुंभ के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। ट्रेन पहुंचते ही टिकट बुक करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन में अंदौरा स्टेशन से भारी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए रवाना हुए। स्पेशल ट्रेन में जाने के लिए न सिर्फ जिला ऊना से संबंधित लोग थेए बल्कि रेल सेवा का लाभ आसपास के अन्य जिलों के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा। यह ट्रेन अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से रात 10:05 बजे रवाना हुई। जोकि अगले दिन सायं छह बजे मऊ स्टेशन पहुंचेगी। विशेष रेल सेवा के चलते लोग कुंभ स्नान के लिए आकर्षित हुए हैं। अधिकांश लोगों की योजना कुंभ स्नान के साथ साथ प्रयागराज तथा आसपास क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की यात्रा और महाकुंभ में पहुंचे तपस्वी साधू संतों के दर्शन की है। संतोष देवी, गीता शर्मा और सरिता शर्मा निवासी मैड़ी ने बताया कि वह अपने माता और भाई के साथ कुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं। वहां जाकर कुंभ स्नान करना, संतों के दर्शन करने है और काशी विश्वनाथ के दर्शन करने हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रेल सेवा हमारे लिए इस यात्रा को संभव करने का साधन बनी है।


बॉक्स



महाकुंभ स्नान के लिए हिमाचल के लोगों के लिए विशेष सेवा एक स्वागत योग्य कदम है। इसके लिए केंद्र सरकार प्रशंसा की पात्र है। अनिल शर्मा निवासी हरिपुर गुलेर कांगड़ा
विज्ञापन


बॉक्स
वे प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। वे अपने जीजा, बहनों तथा दोस्त के साथ कुंभ स्नान को जा रहे हैं। त्रिवेणी में स्नान और बाद में अयोध्या धाम जाएंगे और 24 जनवरी को इसी रेल सेवा में वापस आएंगे। शशनपाल निवासी हरिपुर गुलेर
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

वह अपनी बहन और जीजा के साथ कुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं। पहली बार महाकुंभ जैसे बड़े पर्व पर जाने का सौभाग्य मिला है। सतविंदर शर्मा निवासी अंब

बॉक्स

वे अपने पति विवेक कुमार और अंदौरा से इंदिरा देवी, अभिनव सहित डेढ दर्जन लोगों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं। स्पेशल ट्रेन के चलते ही यह कुंभ स्नान संभव हो पाया है। सुंदरी देवी निवासी अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed