फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Prabhat fairs dedicated to Prakash Diwas continue, city kirtan on 6th

Una News: प्रकाश दिवस को समर्पित प्रभात फेरियां जारी, नगर कीर्तन छह को

Fri, 03 Jan 2025 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
Prabhat fairs dedicated to Prakash Diwas continue, city kirtan on 6th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। सरबंसदानी दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश दिवस जिले में श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में संगत की ओर से प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ किए गए हैं। इस उपलक्ष्य में जिलास्तरीय कार्यक्रम छह जनवरी को गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरवजोत सिंह जी बेदी और समूह संगत की ओर से गुरुद्वारा बाबा कलाधारी जी किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी ऊना में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। भाई परमजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में एक जनवरी से प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं, जो रविवार पांच जनवरी को समाप्त हो जाएंगी। छह जनवरी को महान नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कुरियाला से सुबह आठ बजे बाबा सरवजोत सिंह के मार्गदर्शन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंज प्यारों के नेतृत्व में आरंभ होकर डंगेडा, बरनोह, डंगोली, अज्नोली, कोटला कलां, अरनियाला, गलुआ सहित शहर की परिक्रमा करते हुए दोपहर 12 बजे किला बेदी साहिब पहुंचेगा। यहां पर दीवान सजाए जाएंगे। विभिन्न रागी जत्थे संगत को शबद कीर्तन से निहाल करेंगे। छह जनवरी रात को कीर्तन दरबार हर साल की तरह इस बार भी गुरुद्वारा दमदमा अस्थान बाबा साहिब सिंह बेदी में सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed