फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Poultry farm hit by storm, loss of Rs 22 lakh

Una News: अंधड़ की चपेट आया मुर्गी फार्म, 22 लाख का नुकसान

Thu, 17 Apr 2025 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Poultry farm hit by storm, loss of Rs 22 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ऊना। जिले में बुधवार रात अंधड़ की चपेट में आने से रामपुर में एक मुर्गी फार्म बुरी तरह से तहस-नहस हो गया। मालिक रोहन शर्मा निवासी मैहतपुर को करीब 22 लाख का नुकसान हुआ है। बुधवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। रोहन शर्मा ने बताया कि उसने 2020 में रामपुर में मुर्गी फार्म खोला था। मुर्गी फार्म में वर्ष 2020 में एक शेड का निर्माण किया गया था। जबकि वर्ष 2022 में दूसरी शेड बनाया। दोनों शेडों में करीब 12 हजार चूजों को रखने के लिए तैयार किया गया था। मुर्गी फार्म पर उसने करीब 22 लाख रुपये खर्च किया था। पीड़ित ने बताया कि उसका कारोबार भी ठीक चल रहा था। लेकिन बीती रात अंधड़ से उसका सारा मुर्गी फार्म तहस-नहस हो गया। दोनों शेड बुरी तरह से टूट गए। रोहन ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही उसने चूजों की सप्लाई कर दी थी। अब मुर्गी फार्म में नए चूजों को रखना था लेकिन अंधड़ से उसे भारी नुकसान पहुंचाया है। एसडीएम विश्वमोहन चौहान ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मौका पर जाकर नुकसान का आकलन कर रही है। पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed