फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Potato seeds are available at Rs 2500 per quintal

Una News: 2500 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा आलू का बीज

Fri, 06 Dec 2024 04:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
Potato seeds are available at Rs 2500 per quintal
आलू की चार माह वाली फसल की बिजाई की तैयारी शुरू
विज्ञापन

किसान पंजाब से कर रहे बीज की खरीदारी
बड़े किसान लगाते हैं आलू की चार माह वाली फसल
दो माह वाली फसल की तरह इस फसल को भी अच्छी कीमत की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में आलू की दो माह वाली फसल 90 प्रतिशत तक मंडियों में पहुंच चुकी है। अब किसान चार माह में तैयार होने वाली आलू की फसल की बिजाई की तैयारी में जुट गए हैं। यह फसल अप्रैल के बीच तैयार होती है। चार माह वाली फसल के बीज की खरीद किसान पंजाब के विभिन्न इलाकों से कर रहे हैं। वर्तमान में बीज की कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रही है। इस फसल को तैयार करने के लिए गेहूं की फसल छोड़नी पड़ती है। इसलिए अधिक जमीन वाले किसान ही इसे तैयार करते हैं। जबकि, छोटे किसान गेहूं को तरजीह देते हैं।
जानकारी के अनुसार ऊना में आलू की चार माह वाली फसल 1000 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर तैयार होती है। इस फसल को सर्दी के मौसम में ही तैयार किया जाता है। सर्दी का मौसम आलू की फसल के लिए शानदार माना जाता है। इसके साथ चार माह तक फसल को जमीन से नहीं निकाला जाता। इससे इसकी पैदावार भी दो माह वाली फसल से दोगुना होती है। किसानों का मानना है कि दो माह वाली फसल की तरह ही चार माह वाली फसल को भी अच्छे दाम मिलेंगे।
विज्ञापन

किसान विनोद कुमार, मदन लाल, मनदीप, मनीष सहित अन्य ने कहा कि इस बार आलू को कई साल बाद अच्छे दाम मिले हैं। दो माह वाली फसल से आर्थिकी सुधरी है। चार माह वाली फसल को भी अच्छे दाम मिलेंगे। इसलिए उन्हें दोबारा अच्छी आय की उम्मीद है। किसानों ने कहा कि फसलों पर बदलते मौसम की खासी मार है। अगर कुछ दिन बारिश नहीं हुई तो हर फसल प्रभावित होगी। कहा कि अपने स्तर पर की गई सिंचाई भी उतनी असरदार नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
आलू की फसल ने किसानों की आर्थिकी मजबूत की है। मध्य दिसंबर तक बिजाई के लिए उपयुक्त समय है। किसानों ने बीज की खरीद शुरू कर दी है। किसानों से आग्रह है कि अपनी फसल का बीमा जरूर करवाएं, ताकि मौसम या अन्य कारणों से हुए नुकसान की स्थिति में भरपाई हो सके।
कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, जिला कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed