फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Potato harvest in final stage, farmers hope to get good prices

Una News: आलू की फसल अंतिम चरण में, किसानों को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद

Mon, 28 Oct 2024 03:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 28 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Potato harvest in final stage, farmers hope to get good prices
ऊना। जिला में आलू की फसल अंतिम चरण में चल रही है। एक सप्ताह तक कई स्थानों पर इस फसल को जमीन से निकालने (पटाई) का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अमूमन नवंबर माह की शुरुआत में आलू निकालने का काम शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार बिजाई में देरी होने से पटाई भी देरी से होगी। जानकारी के अनुसार जिला में करीब 2000 हेक्टेयर जमीन में आलू की दो माह वाली फसल लगाई गई है। अधिकतर फसल स्वां नदी के आसपास के इलाकों में लगाई गई है। इसका कारण है कि नदी के आसपास का फसल रेतीली है। रेतीली जमीन में आलू का उत्पादन शानदार होता है। ऊना में तैयार होने वाले आलू की खास बात यह भी है कि यहीं से आलू की नई फसल सबसे पहले मंडियों में पहुंचती है।
खासकर पड़ोसी राज्य पंजाब में इस फसल का खासा इंतजार रहता है। बाजार में आए नए आलू की खरीदारी तेजी से होती है। खाने में स्वादिष्ट होने के कारण इसे लोग हाथों हाथ खरीदते हैं। वहीं ऊना के किसानों की आर्थिकी सुधारने में इस फसल का काफी योगदान है। कई किसान तो आलू की फसल को अपनी जीविका का साधन मानते हैं। आलू की अच्छी पैदावार के लिए किसान इस समय फसल की सिंचाई और खाद के छिड़काव में जुटे हुए हैं। उन्हें फसल के दाम भी अच्छे रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोट्स
जिला में आलू की फसल शानदार तरीके से तैयार हुई है। अच्छी पैदावार की पूरी उम्मीद है। यहां के किसान इस फसल को तैयार करने की महारत रखते हैं। हालांकि इस बार सिंचाई पर अधिक मेहनत हुई। उम्मीद है कि फसल को अच्छे दाम मिलने से किसानों का आर्थिकी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, जिला कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed