फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Potato fields filled with water, crop in danger

Una News: आलू के खेत पानी से लबालब, फसल पर संकट के बादल

Wed, 11 Sep 2024 01:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Potato fields filled with water, crop in danger
ऊना। मानसून का असर ऊना जिले में आलू की फसल पर देखने को मिल रहा है। जिले में इन दिनों किसान आलू की बिजाई के काम में जुट गए हैं और अधिकतर लोगों ने बिजाई भी कर डाली है। लेकिन, बारिश होने से किसानों के खेतों में पानी खड़ा हो गया है। इससे आलू की फसल पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। कृषि विभाग ऊना के उपनिदेशक डॉ. कुलभूषण धीमान के अनुसार अगर तीन से चार दिन तक पानी खेतों में जमा रहा तो इससे आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। वैसे भी ऊना जिले की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार यहां पर रेतीली जमीन है। इससे ज्यादा नुकसान आलू की फसल को बारिश का पानी जमा होने से नहीं हो सकता है लेकिन फिर भी अगर बारिश का क्रम जारी रहा और खेतों में पर्याप्त पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं बनाई गई होंगी तो इससे कुछ हद तक किसानों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऊना जिले में वर्तमान में 2000 से अधिक हेक्टेयर भूमि पर आलू की बिजाई की जाती है। यहां पर करीब 70000 क्विंटल के उत्पादन होने का आकलन किया गया है। किसानों से अपील की है कि मौसम को मद्देनजर रखते हुए किसान आलू की बिजाई का काम शुरू करें और खेतों में पर्याप्त निकासी की व्यवस्था भी करें। उन्होंने कहा कि वैसे भी इन दिनों आलू की बिजाई का सीजन चरम सीमा पर है और ऊपर से बारिश का भी लगातार क्रम जारी है। इसके चलते किसानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं, तो वहीं दूसरी ओर कहीं-कहीं पर किसानों के लिए यह बारिश वरदान बनकर भी साबित हो रही है। लालसिंघी क्षेत्र के किसानों में हरबंस लाल, दीपक रायजादा, गौरव संजय ठाकुर, अश्विनी कुमार आदि का कहना है कि उन्होंने आलू की बिजाई तो कर दी है लेकिन लगातार बारिश का क्रम जारी होने से उनके खेतों में पानी जमा हो गया है। इससे आलू की फसल को नुकसान होने का संदेह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed