फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Post mortem of 11 dead bodies done in Shiyarpur

Una News: होशियारपुर में किया 11 शवों का पोस्टमार्टम

Mon, 12 Aug 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Post mortem of 11 dead bodies done in Shiyarpur
रायजादा ने सीएम को फोन पर दी हादसे की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जेजों खड्ड हादसे के शिकार ऊना विधानसभा क्षेत्र के देहलां और भटोली के 11 लोगों के शवों का होशियारपुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा मौजूद रहे। इससे पहले सतपाल सिंह रायजादा ने स्वास्थ्य विभाग ऊना के अधिकारियों के साथ बात की और ऊना से एंबुलेंसों की व्यवस्था करके होशियारपुर भेजा। इसके बाद रायजादा स्वयं भी होशियारपुर के लिए रवाना हुए और सिविल अस्पताल होशियारपुर में पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान वहां मौजूद रहे। अस्पताल में ही सतपाल रायजादा ने सांसद राजकुमार चब्बेवाल और कैबिनेट मंत्री ब्रहमशंकर जिम्पा के साथ भी मुलाकात की। इससे पहले रायजादा ने बारिश के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र ऊना के बारिश से प्रभावित विभिन्न इलाकों का भी दौरा किया और अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए। देर शाम उन्होंने होशियारपुर पहुंचकर जेजों हादसे को लेकर भी फीडबैक ली और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इस संबंध में फोन पर चर्चा की। रायजादा ने कहा कि इस हादसे से सभी गमगीन हैं और परिवारों को हरसंभव मदद सरकार की ओर से मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed