फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   polio

44 हजार बच्चों ने पी पोलियो ड्रॉप्स

Sun, 17 Jan 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 17 Jan 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
polio

विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत चलाए गए अभियान के इस वर्ष के प्रथम चरण में आज 0-5 वर्ष तक के 43979 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

इसमेें जिले के शहरी क्षेत्रों के 1726, गगरेट चिकित्सा खंड के 10746, थानाकलां खंड के 5763, अंब के 10987 तथा हरोली चिकित्सा खंड के 14757 बच्चे शामिल हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. निखिल ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जिला के चारों चिकित्सा खंडों अंब, थानाकलां, गगरेट व हरोली तथा ऊना नगर में 365 बूथ स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन


इनमें से 346 ग्रामीण तथा 19 शहरी क्षेत्रों के शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 20 मोबाइल टीम तथा 15 ट्रांजिट बूथ भी स्थापित किए गए थे। उन्होंने बताया कि जिले में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए स्वास्थ्य, आईसीडीएस सहित अन्य संबंध विभागों के लगभग साढ़े चौदह सौ कर्मचारियों एवं स्वयं सेवियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed