फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police will control the suppliers and buyers of Chitta smugglers: Rakesh Singh

चिट्टा तस्करों के सप्लायर और खरीदार काबू करेगी पुलिस : राकेश सिंह

Fri, 17 Jan 2025 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police will control the suppliers and buyers of Chitta smugglers: Rakesh Singh
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह पत्रकार वार्ता करते हुए। स्रोत संवाद - फोटो : लोकनगर में अवैध अतिक्रमण गिराती जेसीबी।
कहा- जनवरी में छह केस पकड़े, 100 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद
विज्ञापन

एसआईयू टीम ने बुधवार शाम को पकड़ा था 80.5 ग्राम चिट्टा
मलाहत के आरोपी नितिन से पूछताछ जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। चिट्टा तस्करों के जड़ से खात्मे के लिए जिला पुलिस सप्लायरों और खरीदारों की तलाश करेगी। तस्करों के पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस टीमें सक्रिय है। जनवरी में अभी तक छह मामले चिट्टा तस्करी के पकड़े गए, जिसमें 100 ग्राम से अधिक नशा बरामद हुआ। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने वीरवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

राकेश सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को जिला मुख्यालय के साथ लगते मलाहत गांव में 80.5 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े नितिन नाम के युवक से पूछताछ चल रही है। इससे पहले बीते वर्ष बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में 100 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया था। बुधवार को पकड़ा आरोपी नितिन होशियारपुर से नशा लाया था। जिले में अधिकतर चिट्टा पंजाब के होशियारपुर से सप्लाई होता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनवरी में अभी तक छह मामले पकड़े गए, जिसमें दो ऊना, दो गगरेट और दो अंब क्षेत्र में पकड़े। पकड़े गए आरोपी कहां से नशा लेकर आए और कहां इसका इस्तेमाल होना था, पुलिस इसकी पूरी जांच करेगी। पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस आरोपियों के बैंक खातों को भी खंगालेगी। राकेश सिंह ने बताया कि बुधवार को मलाहत से पकड़े आरोपी के घर भी तलाशी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed