फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   police

पुलिस के ताबड़तोड़ छापे, खनन माफिया में हड़कंप

Sat, 09 Nov 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
police
बढ़ेड़ा खड्ड में हरोली पुलिस खनन करते पकड़ी जेसीबी मशीन। - फोटो : Una
हरोली (ऊना)। खनन माफिया पर कार्रवाई करते हुए हरोली थाना प्रभारी रमन चौधरी ने टीम के साथ बढ़ेड़ा और भदौड़ी गांव में स्वां नदी में दबिश देकर दो जेसीबी और दो टिपरों को जब्त किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ छापेमारी से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

हरोली में स्वां नदी में भदौड़ और बढ़ेडा खड्ड में पुलिस ने उस वक्त दबिश दी, जब खनन माफिया के लोग पूरी मुस्तैदी से खनन में डटे थे। पुलिस की ओर से की कार्रवाई में कुछ रेत से भरे और कुछ खाली टिपरों को भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि खनन माफिया ने स्वां नदी से अवैध खनन करते हुए स्वां नदी के तटीकरण को भी कई जगह से क्षतिग्रस्त किया है। पुलिस की ओर से जब्त सभी वाहनों के खिलाफ अवैध खनन और खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई में एसएचओ रमन चौधरी, एएसआई शिव प्रकश, हेड कांस्टेबल राजेश, पवन, अंकुश तथा शेर सिंह शामिल रहे। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि अवैध खनन में जुटे लोगों पर नकेल कसी जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात की गई कार्रवाई में भदौड़ खड्ड से एक जेसीबी और शनिवार को दिन के समय बढ़ेडा खड्ड में की गई कार्रवाई में एक जेसीबी को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पर खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed