Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police raid in Bhadsali, 271 boxes of Indian and English books seized from the house

Una News: भदसाली में पुलिस की दबिश, घर से देसी और अंग्रेजी की 271 पेटियां की जब्त

Sat, 03 Aug 2024 03:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 03 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Police raid in Bhadsali, 271 boxes of Indian and English books seized from the house
भदसाली में पकड़ी गई शराब की जांच करते हुए पुलिस कर्मी।संवाद
हरोली (ऊना)। हरोली पुलिस ने भदसाली गांव में शुक्रवार सुबह ऊना-होशियारपुर मार्ग के किनारे स्थित एक घर में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को घर से देसी व अंग्रेजी की कुल 271 पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

इन जब्त की गई शराब में 247 पेटी देसी और 24 पेटी अंग्रेजी शराब की हैं। इसमें छह अलग-अलग ब्रांड की शराब शामिल है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना हरोली की टीम ने थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान सौरव निवासी भदसाली हार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा कि आरोपी अपने घर में बीते कई साल से अवैध रूप से शराब की खरीद-फरोख्त का धंधा करता है। इसी आधार पर पुलिस ने मौका मिलते ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। हरोली थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार के नशा व्यापारियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि हरोली क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति गुप्त सूचना मोबाइल नंबर 7018995910 पर व्हाट्सएप कर सकता है। उसका नाम कहीं भी जाहिर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed