फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police is busy in extracting call details of mobile number

Una News: पुलिस मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स निकालने में जुटी

Mon, 14 Apr 2025 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Police is busy in extracting call details of mobile number
एक विशेष टीम तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपी तक पहुंचने का कर रही प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को अज्ञात व्यक्ति की ओर से फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स निकाली जा रही हैं और एक विशेष टीम तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस साइबर क्राइम की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है। प्राथमिक जांच में संदेह जताया गया है कि उपयोग किया गया मोबाइल नंबर या तो फर्जी पहचान से लिया गया है या किसी चोरी किए गए दस्तावेज़ का इस्तेमाल किया गया है। साइबर सेल इस दिशा में भी गहन जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार धमकी में न केवल जान से मारने और अगवा करने की बात कही गई, बल्कि पैसों के लेन-देन को लेकर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी के पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश है, राजनीतिक कारण है या कोई और वजह। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि उन्हें 10 अप्रैल को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसमें न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, बल्कि उन्हें उठा लेने की धमकी भी दी गई। इसके बाद 10 अप्रैल की रात और 12 अप्रैल की रात लगभग 9 बजे दोबारा धमकी भरे कॉल आए, जिनमें 20 से 25 लाख देने की मांग भी की गई। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक ऊना को दी। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed