फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police investigating the firing incident in Rajpura

Una News: राजपुरा में गोली चलने के मामले में पुलिस तहकीकात में जुटी

Sat, 01 Nov 2025 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Police investigating the firing incident in Rajpura
पीजीआई में शनिवार को नहीं हो पाई महिला की सर्जरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत डीहर के राजपुरा गांव में शुक्रवार शाम को घर में रखी बंदूक से गोली चलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस खंगाल रही है कि आखिर बंदूक से गोली कैसे चल गई। इस घटना में घायल हुई महिला को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जा रहा कि महिला अनीता देवी (45) पत्नी देस राज निवासी गांव राजपुरा की शनिवार को भी पीजीआई में सर्जरी नहीं हो पाई। उसका बीपी लगातार नियंत्रण से बाहर रहा। इस वजह से ऑपरेशन नहीं किया जा सका।

उधर, महिला के ससुरालियों और मायका पक्ष ने बताया कि शुक्रवार को घर की छत पर बंदूक को धूप में गर्म करने के लिए रखा गया था। इस दौरान दोपहर बाद अनीता देवी छत पर रखी लकड़ियों को उठाने के लिए गई। अभी वह लकड़ियां उठा रही थी कि उसकी नजर छत पर रखी बंदूक पर गई। उसने जैसे ही बंदूक उठाई तो अचानक गोली चल गई। गोली महिला की कमर में लगी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर गए। जहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घटना के कारण खंगाले जा रहे। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed