फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police investigated the incident site in illegal well cutting case

Una News: अवैध खैर कटान मामले में पुलिस ने घटनास्थल की जांच की

Sun, 29 Dec 2024 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Police investigated the incident site in illegal well cutting case
ध्यूंसर और बेहला बनाडी जंगल में किया है कटान, स्थानीय लोगों के लिए बयान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। जिले में रोजाना अवैध कटान के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल की है। कुछ दिन पहले ध्यूंसर के जंगल में कुछ लोगों को अवैध कटान करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। उसके बाद कैंट के जंगलों में अवैध कटान करते हुए गाड़ी और खैर के मोछों सहित कुछ लोग दबोचे गए थे। उसके बाद बुधान में खैरों का अवैध कटान करने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची लेकिन कटान माफिया के लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे। सभी मोछे वन विभाग ने कब्जे में ले लिए थे। चार दिन पहले टकोली पंचायत के गांव बेहला बनाडी के सरकारी जंगल में कुछ लोगों को खैरों का अवैध कटान करते हुए रंगे हाथ पकड़ा और उसकी शिक़ायत वन विभाग में करवाई। इसके बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंच कर 14 मोछे कब्जे में ले लिए और स्थानीय लोगों के सहयोग से छह लोगों पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। वन विभाग की तरफ से सूचना मिलने के बाद रविवार को पुलिस की टीम ने भी मौके का दौरा किया। पुलिस की तरफ से इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। पुलिस थाना बंगाणा प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि रविवार को मौके का दौरा किया गया है। स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed