फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police intensify search in drug de-addiction centre case, accused eludes reach

Una News: नशा मुक्ति केंद्र मामले में पुलिस ने तेज की तलाशी, आरोपी पकड़ से दूर

Sun, 26 Oct 2025 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Police intensify search in drug de-addiction centre case, accused eludes reach
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन मरीज चरणजीत गिरी निवासी गांव जोनेवाल (जिला लुधियाना पंजाब) के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने केंद्र के सदस्यों शुभम, किंदा, गुरविंद्र, काला, दाता और गोपी के खिलाफ धारा 115(2), 117(2) व 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई संजय शर्मा ने बताया कि सभी आरोपी घटना के बाद से भाग गए हैं और उनकी तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है। यह मामला 8 अक्तूबर को सामने आया था। जब चरणजीत गिरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि नशा मुक्ति केंद्र में उसके साथ मारपीट की गई। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद 24 अक्तूबर को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed