{"_id":"64fdfeedef166922f5010428","slug":"police-increased-guard-on-the-border-checking-every-vehicle-coming-and-going-una-news-c-93-1-una1001-7420-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सीमा पर पुलिस ने बढ़ाया पहरा, हर आने-जाने वाहन की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सीमा पर पुलिस ने बढ़ाया पहरा, हर आने-जाने वाहन की जांच
विज्ञापन
ऊना। ऊना जिला में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए हिमाचल और पंजाब पुलिस की टीमों ने रविवार को सीमा क्षेत्रों में हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में ऊना जिला की एक पुलिस टीम ने पंजाब के रोपड़ और होशियारपुर की पुलिस टीमों के साथ यह अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक इससे न केवल संदिग्ध पकड़ में आएंगे, बल्कि असामाजिक तत्व भी नपे जाएंगे।
इस कड़ी में रविवार को जिला पुलिस ऊना ने पंजाब के साथ लगती सीमा के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर पंजाब पुलिस संग मिलकर विशेष नाके लगाए। इसमें वाहनों की चेकिंग की गई। अभियान में बकायदा दोनों सूबों की की जिला पुलिस के कप्तानों ने तय किया है कि पुलिस आपसी तालमेल को बढ़ाकर असामाजिक और आपराधिक तत्वों पर नजर रखेगी। इसके अलावा इनकी जानकारी भी एक-दूसरे से साझा की जाएगी, ताकि समय रहते ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
जारी रहेगा अभियान
असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए दोनों क्षेत्रों की पुलिस ने तालमेल बनाया है। रविवार को भी इस कड़ी में वाहनों की जांच की गई। भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
-अर्जित सेन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, ऊना