फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police help desk locked, security at the mercy of God

Una News: पुलिस सहायता कक्ष पर ताला, सुरक्षा रामभरोसे

Sat, 25 Apr 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police help desk locked, security at the mercy of God
कुल्लू। शहर में सबसे अधिक भीड़भाड़ वाली जगह (आईएसबीटी) अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू में अब लोगों की सुरक्षा राम भरोसे है। आईएसबीटी कुल्लू के भीतर खोले गए पुलिस सहायता कक्ष पर 19 अप्रैल से ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन

बस स्टैंड शहर का सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। इसके साथ ही यहां पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। इसके बावजूद पुलिस सहायता कक्ष पर ताला लगाना स्थानीय लोगों के गले नहीं उतर रहा है। शहरवासी अमित, संजय और नरेश कुमार ने कहा कि पुलिस सहायता कक्ष बंद किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, गैर जिम्मेदाराना एवं जनहित के खिलाफ है। यह निर्णय आम जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। बाहरी राज्यों से यहां पर यात्रियों, स्थानीय लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं पर्यटकों की लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे स्थान पर पुलिस सहायता कक्ष में कर्मचारियों की उपस्थिति सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य है। शहर में आए दिन शरारती तत्व लोगों को परेशान करते हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि कुल्लू बस स्टैंड में पुलिस चौकी नोटिफाई नहीं है। पुलिस बल की कमी के कारण फिलहाल पुलिस जवान हटाए गए हैं। भविष्य में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed