फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police constable recruitment from today, 7800 candidates will take part

Una News: पुलिस कांस्टेबल भर्ती आज से, 7800 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

Mon, 10 Feb 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police constable recruitment from today, 7800 candidates will take part
ऊना के झलेडा़ में पुलिस भर्ती के की गई तैयारियां।संवाद
ऊना। जिला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया मंगलवार सुबह 7ः00 बजे से पुलिस लाइन झलेड़ा में शुरू होगी। भर्ती प्रक्रिया 15 फरवरी तक जारी रहेगी। इस भर्ती में जिलेभर के 7800 अभ्यर्थी पुलिस सेवा में जाने का सपना पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती में लड़कियों के 380 और लड़कों के 708 पद भरे जाने हैं। भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 150 पुलिस जवानों व अधिकारियों की तैनाती की गई है, साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन


शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की दो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, 10वीं का मूल प्रमाणपत्र (जन्मतिथि सत्यापन के लिए), जाति प्रमाणपत्र और आईडी प्रूफ और उसकी कॉपी साथ लानी होगी। पुलिस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष, ओबीसी, एससी/एसटी के लिए 18 से 28 वर्ष, जबकि होमगार्ड जवानों के लिए 18 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही पुलिस ने भर्ती में धोखाधड़ी को रोकने के लिए भी नंबर जारी कर दिए हैं। पुलिस भर्ती के दौरान यदि कोई व्यक्ति धोखाधड़ी या पैसे देकर भर्ती कराने की बात करता है, तो उसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूप के 82194-77707 और 01975-226048 दूषभाष नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।


सभी अभ्यर्थी अनुशासन में रहकर पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हों और दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी अनैतिक और अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, ऊना

ऊना के झलेडा़ में पुलिस भर्ती के की गई तैयारियां।संवाद

ऊना के झलेडा़ में पुलिस भर्ती के की गई तैयारियां।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed