{"_id":"62b754ea761bf525427cb21a","slug":"police-constable-recruitment-exam-una-news-sml413272536","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में लगेगी 100 शिक्षकों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में लगेगी 100 शिक्षकों की ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। तीन जुलाई को दोबारा हो रही प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला ऊना में यह परीक्षा तीन केंद्रों में होगी। इसमें 15 स्कूलों से करीब 100 अध्यापकों की निरीक्षक के तौर पर ड्यूटी लगेगी। शिक्षा विभाग के चिह्नित स्कूलों के 100 अध्यापकों की सूची मांगी है।
इस बार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा राजकीय महाविद्यालय ऊना, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और डीएवी सेनेटरी स्कूल में होगी। परीक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूरकलां, रायंसरी, देहलां, टक्का, बसोली, नंगड़ां, चढ़तगढ़, बसदेहड़ा, चलोला, सलोह, बाल स्कूल संतोषगढ़, ऊना और कन्या स्कूल संतोषगढ़ और ऊना से आठ-आठ अध्यापकों की सूची मांगी गई है। इन अध्यापकों को परीक्षा केंद्रों में निरीक्षक के तौर पर तैनात किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 5,975 अभ्यर्थी भाग लेंगे। पुलिस विभाग के लिए परीक्षा केंद्रों में हर प्रकार की व्यवस्था को दुरुस्त रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग के परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण के लिए स्कूलों से अध्यापकों की मांग की है। ध्यान रहे कि पहली परीक्षा लीक होने से लोगों ने पुलिस विभाग पर कई सवाल खड़े किए थे। पिछली बार परीक्षा केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में हुई थी। उसमें भी जिले के कई स्कूलों से अध्यापकों को बुलाया गया था। उधर, उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग जनक सिंह ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शिक्षा विभाग पूरा सहयोग करेगा। इसके लिए 15 स्कूलों को समय रहते अध्यापकों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
--