{"_id":"60e9dc068ebc3e6a7d60e9b0","slug":"police-caught-212-boxes-of-english-liquor-from-bhatoli-village-una-news-sml37647840","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने भटोली गांव से 212 पेटियां अंग्रेजी शराब की पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने भटोली गांव से 212 पेटियां अंग्रेजी शराब की पकड़ी
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। पुलिस ने भटोली गांव में गाड़ी से 212 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया है। शराब की अवैध तस्करी को लेकर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे जब एएसआई प्रवेश कुमार साथियों के साथ मुख्य बाजार में गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली की भटोली गांव में एक दुकान के आगे एक गाड़ी तिरपाल से ढकी है। बताया गया कि गाड़ी में शराब है। पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी मिली। गाड़ी से 212 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। इसमें 69 पेटी बीयर थी। पुलिस ने गाड़ी चालक बास निवासी राहुल शर्मा को हिरासत में लिया है।
शुरूआती पूछताछ में चालक ने शराब शादी समारोह में ले जाने की बात कही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गाड़ी चालक की बात में कोई दम नजर नहीं आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों का मानना है कि शराब की अवैध तस्करी का मामला हो सकता है। गाड़ी चालक शराब तस्करों के दबाव में आकर सच्चाई बयान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि शराब तस्करों के तार पंजाब से जुड़े हो सकते हैं। गाड़ी चालक मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके तहकीकात की जा रही है।