फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police busy in identifying the seized wood

Una News: जब्त लकड़ी की पहचान करने में जुटी पुलिस

Wed, 01 Jan 2025 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Police busy in identifying the seized wood
घनारी (ऊना)। गगरेट क्षेत्र में बुधवार को स्टेट सीआईडी की ओर से पकड़ी गई लकड़ी की दो गाड़ियों के मामले में गगरेट पुलिस ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। इस सिलसिले में पुलिस ने वन विभाग को निर्देश दिए हैं कि जब्त की गई लकड़ी की पहचान करें। उसकी किस्म और मात्रा का निर्धारण करें और राजस्व विभाग से यह पता लगाया जाए कि लकड़ी कौन सी जगह से काटी गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वन और राजस्व विभागों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय क्षेत्र में चर्चाओं का दौर चल रहा है। क्षेत्र का बुद्धिजीवी वर्ग इस कार्रवाई की प्रशंसा कर रहा है और उम्मीद जता रहा है कि ऐसी सख़्ती निरंतर जारी रहेगी तथा अवैध लकड़ी कटान गिरोह पर नकेल कसी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed