फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police arrested a man who was stalking a girl at Chintpurni bus stand.

Una News: चिंतपूर्णी बस स्टैंड पर युवती का पीछा कर रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

Wed, 11 Feb 2026 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Police arrested a man who was stalking a girl at Chintpurni bus stand.
लगातार कर रहा था पीछा, युवती ने पुलिस में की थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी बस स्टैंड पर एक युवती का लगातार पीछा कर उसे परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक पिछले कई दिनों से युवती का पीछा कर रहा था, जिससे तंग आकर युवती ने मोईन थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।


यूपी की रहने वाली और फिलहाल चिंतपूर्णी में रह रही युवती ने पुलिस को बताया था कि एक युवक लगातार उसका पीछा कर उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब पांच बजे पुलिस टीम बस स्टैंड पर सतर्क थी। जैसे ही युवती बस स्टैंड से गुजर रही थी, युवक ने पीछा करना शुरू किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और थाना ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पकड़ा गया युवक बस स्टैंड पर सफाई का काम करता है। मोईन थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या पीछा करने जैसी घटना सामने आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed