फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police administration checked security arrangements regarding Madi Holi fair

Una News: मैड़ी होली मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने जांची सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 06 Mar 2025 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police administration checked security arrangements regarding Madi Holi fair
मैडी मेले की तैयारियोंका जायदा लेते एएसपी संजीव भाटिया संग एसडीएम अंब सचिन शर्मा। संवाद
एएसपी और एसडीएम ने किया टीम सहित मेला क्षेत्र का दौरा
विज्ञापन

होली मेले के लिए पुलिस और प्रशासन ने तेज की तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर/मैड़ी (ऊना)। मैड़ी होली मेले के लिए प्रशासन की टीम ने मेला क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लिया। एएसपी ऊना संजीव भाटिया, मेला आयोजन कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम अंब सचिन शर्मा और एसडीपीओ डॉ. वसुधा सूद की टीम ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेला क्षेत्र में विभिन्न सेक्टरों का दौरा किया। मैड़ी में 7 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले होली मेले के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम ने पार्किंग साइट को भी देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। हर साल आयोजित होने वाला यह मेला श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का प्रतीक है, जहां पंजाब, हिमाचल और देशभर से हजारों श्रद्धालु बाबा बड़भाग सिंह के दर्शन के लिए उमड़ते हैं। इस मेले को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। अंब पुलिस थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
बाक्स

चोरी और अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए रहेगी विशेष सतर्कता

थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने घर, दुकानों और आस-पास की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें। उन्होंने बताया कि पूर्व में शादी समारोह और अन्य आयोजनों के दौरान चोर गिरोह सक्रिय रहते हैं, जो खाली घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने लोगों से इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


बाक्स

श्रद्धालुओं से सहयोग का आग्रह

मैड़ी मेले को लेकर थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने कहा कि अंब पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है। हम सभी से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं ताकि यह ऐतिहासिक मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

सुरक्षा के लिए किए गए प्रमुख इंतज़ाम
मेले में पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे और चोरी और अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए गश्त बढ़ाई गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सूचना केंद्र और हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed