फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Poisonous snake stung the woman of Baslehar

Una News: बसलेहड़ की महिला को जहरीले सांप ने डंसा

Mon, 07 Aug 2023 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Poisonous snake stung the woman of Baslehar
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र में एक सप्ताह में तीसरा सर्पदंश का मामला सामने आया है। ताजा मामला जोल पंचायत के गांव बसलेहड़ में सामने आया, जहां 32 वर्षीय महिला साक्षी शर्मा, पत्नी अमित शर्मा को सांप ने काट लिया। साक्षी रविवार देर रात को गोशाला में अपने पालतू पशुओं को चारा डालने गई। इसी दौरान गोशाला के नजदीक जहरीले सांप ने साक्षी शर्मा को काट लिया। परिवार के सदस्यों ने सांप के काटे हुए हिस्से को कपड़े से बांध दिया और तुरंत उसे होशियारपुर अस्पताल ले गए। साक्षी के मामा और पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा का कहना है कि साक्षी का उपचार होशियारपुर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि अब साक्षी की सेहत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी क्षेत्र में सर्पदंश के दो मामले सामने आ चुके हैं। इसमें पहला मामला तलमेहड़ा और दूसरा सिहाणा पंचायत में सामने आया, सांप के डंसने से दोनों बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed