{"_id":"5880b5cd4f1c1bc346efe03a","slug":"poision-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, तबीयत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : YouTube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बसदेहड़ा गांव की एक युवती (19) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बसदेहड़ा निवासी युवती ने बुधवार देर रात अपने घर में ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित युवती को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, युवती की हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले को लेकर युवती और उसके परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि अभी हाल ही में गगरेट के बबेहड़ में एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पिछले कुछ समय से जिले में जहर खाने के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन