फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   PM Yashasvi scholarship stuck in Aadhaar seeding, 156 students of the district deprived

Una News: आधार सीडिंग में अटकी पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति, जिले के 156 विद्यार्थी वंचित

Mon, 28 Jul 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 28 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
PM Yashasvi scholarship stuck in Aadhaar seeding, 156 students of the district deprived
ऊना। जिले के 156 विद्यार्थी प्रधानमंत्री यशस्वी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ आधार-बैंक सीडिंग में अड़चन के कारण नहीं ले पा रहे हैं। शिक्षा विभाग उच्चतर ऊना के उपनिदेशक अनिल कुमार ने जिले के सभी स्कूल मुखियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र विद्यार्थियों की आधार सीडिंग तत्काल सुनिश्चित करवाई जाए ताकि छात्रवृत्ति की राशि उनके खातों में पहुंच सके।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार इन विद्यार्थियों के आधार बैंक खाते से लिंक तो हैं, लेकिन सीडिंग न होने से योजना का पैसा अटका हुआ है। “यदि सीडिंग लंबित रही, तो छात्रवृत्ति की राशि जारी नहीं हो पाएगी,” विभाग ने स्पष्ट किया। यह योजना 2023-24 सत्र में ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी श्रेणी के विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
विज्ञापन

योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिनकी परिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये तक है और जो अधिसूचित संस्थानों में पूर्णकालिक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले चुके हैं। एक परिवार के अधिकतम दो भाई-बहनों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए संस्थान को छात्र का शपथ पत्र लेना अनिवार्य है, जिसमें यह प्रमाणित हो कि परिवार का तीसरा भाई-बहन योजना का लाभ नहीं ले रहा। साथ ही, अगले सेमेस्टर या कक्षा में फेल होने पर छात्रवृत्ति समाप्त कर दी जाएगी। उपनिदेशक ने कहा कि सभी स्कूल मुखिया अभिभावकों को जागरूक करें और बैंक जाकर सीडिंग पूरी करवाएं। साथ ही बैंक प्रबंधन से खातों की सीडिंग का प्रमाण पत्र भी अवश्य लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed