फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pledge to save the earth and make it pollution free

Una News: धरती को बचाने और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प

Tue, 22 Apr 2025 08:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Pledge to save the earth and make it pollution free
विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चला कार्यक्रमों का दौर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिलाभर में विश्व पृथ्वी दिवस पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम करवाए गए। बच्चों ने भाषण, पेंटिंग और रैली निकालकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। इसी कड़ी के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में विद्यार्थियों ने पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में जाना और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। रैली में विद्यार्थियों ने लोगों को धरती को बचाने और प्रदूषण मुक्त करने के बारे में जागरूक किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिंडपुर मलौन में देवालय ईको क्लब के सदस्यों की ओर से रैली निकालकर पृथ्वी को स्वच्छ बनाने और पॉलिथीन हटाने को लेकर गांववासियों को जागरूक किया। डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा में पर्यावरण दिवस बड़े ही उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का थीम ..हमारी पृथ्वी हमारी शक्ति.. था। कक्षा दूसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की। स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने न केवल पौधरोपण किया, बल्कि स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का भी बीड़ा उठाया। उन्होंने पोस्टर, स्लोगन और संवाद के माध्यम से लोगों को पृथ्वी की सुरक्षा के लिए छोटे-छोटे लेकिन प्रभावशाली कदम उठाने का संदेश दिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकारला में विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यालय में तुलसी ईको क्लब के सौजन्य से विभिन्न कार्यक्रमों की एक शृंखला आयोजित की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैसरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ललड़ी, राजकीय उच्च पाठशाला नारी, रावमा पाठशाला कुरियाला में मनोरम यूथ और ईको क्लब की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार की अध्यक्षता में फ्रेंड ईको क्लब और एनएसएस इकाई की ओर से पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दिवस पर पेंटिंग, नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। रुद्रा इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसाल में बच्चों की ओर से पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के एमडी बलदेव कृष्ण शर्मा ने बच्चों की ओर से बनाई गई पेंटिंग और मॉडलों का अवलोकन किया। राजकीय हाई स्कूल चारी में विश्व पृथ्वी दिवस पर आम जनमानस में जल, वायु और पृथ्वी बचाव से जुड़ी जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed