फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   plantation in daughter day

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उपायुक्त राघव शर्मा ने किया पौधरोपण

Sun, 24 Jan 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
plantation in daughter day
ऊना। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला स्तरीय पौधरोपण अभियान का शुभारंभ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा में किया। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी स्वाति शर्मा के साथ पौधा लगाया। कार्यक्रम के दौरान शर्मिला राणा एवं अनिल कुमार ने पुत्री इबादत, पायल एवं आकाश खन्ना ने पुत्री इवाना और निवेदिता एवं दीपक शर्मा ने पुत्री अरयाही के नाम से पौधे लगाए।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी राघव शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाई योजना के तहत जिला ऊना में बेहतर कार्य हुआ है। सरकार ने वर्ष 2019-20 में जिला ऊना में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 1.60 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि निर्धन लड़कियों की शादी के लिए प्रदान की। वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले में 47 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। सरकारी कार्यालयों में बेटियों वाले परिवारों के काम प्राथमिकता पर करवाने के लिए डीसी कार्ड जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम है कि जिला ऊना में समाज में बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच खत्म हो रही है। जिला का लिंगानुपात 928 पहुंच गया है, जो वर्ष 2011 की जनगणना में चिंताजनक रूप से 875 था। कार्यक्रम में रीटा एंड पार्टी द्वारा एक स्किट के माध्यम से उपस्थित प्रतिभागियों का मनोरंजन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना चांदला ने कविता पेश की। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल, जितेंद्र शर्मा तहसील कल्याण अधिकारी, पर्यवेक्षक सुरेंद्र पाल कौर, कमलेश राणा, मीनू बाला, बीना रानी, आशा, कंचन देवी,नरेश भुल्लर, सुमन बाला, सुमनलता, महिला कल्याण अधिकारी श्रूति शर्मा, कोऑर्डिनेटर गुरनीत कौर, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ईशा, अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed