फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Plans given to strengthen cooperative societies

Una News: सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए बताईं योजनाएं

Wed, 26 Feb 2025 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Plans given to strengthen cooperative societies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारी (ऊना)। ऊना जिला सहकारी विकास संघ सीमित (उनकोफैड) के तत्वावधान में ऊना विकास खंड की नारी कृषि प्राथमिक सहकारी सभा में अंतरराष्ट्रीय सहकारी वर्ष के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता जिला के सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं राकेश कुमार के साथ उनकोफैड के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, सचिव अंकित बाली, जगमोहन ने भाग लिया। उनकोफैड के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ने इस समारोह में शामिल नारी, बदोली, धमांदरी, बडसाला, डठवाड़ा, नंगल सलागड़ी, टक्का तरह विशना व टक्का रामसहाय सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान जनता में जागरूकता बढ़ाने, सतत विकास में सहकारी समितियों के योगदान, वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ सहकारी समितियों के लिए उद्यमशील परिस्थितिकी तंत्र और प्रतिष्ठानों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

मुख्य वक्ता सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं राकेश कुमार ने कहा कि सहकारी वर्ष मनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को साझा किया। उन्होंने बताया कि सहकारिता के माध्यम से विकास पर भी जोर दिया गया है। युवा जागरूकता, कौशल विकास और महिला सशक्तीकरण व स्वास्थ्य पहलों जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है। सभाओं के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत सभा सत्र पर सुविधा केंद्र, पेट्रोल पंप, रसोई गैस एजेंसी आदि खोलने का प्रावधान किया गया हैं। इससे सभाएं लोगों को जमीनी स्तर पर सुविधाएं प्रदान करने के साथ अपनी वित्तीय स्थिति को भी सुदृढ़ कर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed