फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Places marked for Rajiv Gandhi Government Model Day-boarding Schools

Una News: राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों के लिए जगह चिह्नित

Fri, 16 May 2025 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
Places marked for Rajiv Gandhi Government Model Day-boarding Schools
जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे डे-बोर्डिंग स्कूल
विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आत्मविश्वासी युवाओं की टकसाल बनेंगे स्कूल
हाईटेक स्मार्ट क्लासरूम से लेकर अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच अब धरातल पर साकार रूप ले रही है। प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना कर रही है। आने वाले दिनों में ये अत्याधुनिक संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से आत्मविश्वासी युवाओं की टकसाल सिद्ध होंगे। इन स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई होगी और इन्हें सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप संचालित किया जाएगा। विद्यालयों में हाईटेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त आधार बनेंगी। जिला ऊना में उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अनिल कुमार ने बताया कि जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों ऊना, हरोली, गगरेट, चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ में आवश्यक प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं और निर्माण कार्य की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। ऊना विधानसभा क्षेत्र में जनकौर हार, हरोली में बढ़ेड़ा, गगरेट में संघनई, चिंतपूर्णी में लडोली और कुटलैहड़ के बंगाणा (बोट) को निर्माण स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के संघनई में 2.50 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं और निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। हरोली के बढ़ेड़ा में भी 1.50 करोड़ प्राप्त हो चुके हैं। अन्य स्थलों पर भी जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यह निर्माण कार्य मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच के अनुरूप पूरी तत्परता से किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय 100 कनाल से अधिक भूमि पर निर्मित किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों के लिए भरपूर स्थान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed