फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   piligrmage in chintpurni temple

चिंतपूर्णी में दो दिन में 65 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Fri, 15 Apr 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
piligrmage in chintpurni temple
चिंतपूर्णी में गर्मी के बीच कतार में लग रही माता रानी के दर्शनों को जाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में बैसाखी व संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुआें की भारी भीड़ उमड़ी। 40 हजार भक्तों ने वीरवार को माता रानी के दरबार में शीश नवाया। रात तक श्रद्धालुओं की गहमागहमी मंदिर में बनी रही। वहीं, शुक्रवार को भी माता रानी के दरबार में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। अपराह्न चार बजे तक 25 हजार श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पांच बजे ही श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरू हो गई थी। दिनभर यह कतार लगी रही। जबकि, वीरवार को रात 11 बजे तक मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। शुक्रवार को भी यही आलम देखने को मिला। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि यहां पर बने पार्किंग स्टैंड भी कुछ घंटों के लिए पूरी तरह भर गए। दोपहर बाद भक्तों की लंबी लाइनें मेन बाजार को पार कर गई। ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए खुद मोर्चा संभालना पड़ा। मुख्य बस स्टैंड और भरवाईं को जाने वाली सड़क पर जाम लगता रहा। तलवाड़ा बाईपास पर गाड़ियों का काफी देर तक जाम लगा रहा। दिन के समय गर्मी होने के बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। लोग जयकारे लगाते हुए मां के दरबार पहुंचे। भक्तों की भीड़ के बीच व्यवस्थाएं बनाने को लेकर होमगार्ड व पुलिस कर्मियों सारा दिन कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों की कमी जरूर खली। चंद पुलिस कर्मी ही सारी व्यवस्था संभालते नजर आए। इस दौरान मुख्य पुलिस बैरियर पर एमआरसी की पार्किंग गाड़ियों से भरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed