फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   piligrimages in chintpurni temple

मां चिंतपूर्णी के दरबार उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sun, 06 Mar 2022 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
piligrimages in chintpurni temple
चिंतपूर्णी में रविवार को दर्शन के लिए सड़क पर कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Una
चिंतपूर्णी (ऊना)। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में माता रानी के दर्शनों के लिए रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन पुराना बस अड्डा पार कर गई। तड़के सुबह से देर शाम तक करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर दिनभर माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

रविवार को कतार में जा रहे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लाइन से बाहर जा रहे श्रद्धालुओं में कई बार कहासुनी भी चलती रही, लेकिन स्थानीय दुकानदारों द्वारा बीच-बचाव करने के बाद कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। मंदिर मार्ग पर कतारें लगी होने के कारण वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी रही।
विज्ञापन

नया बस अड्डा से मंदिर सीवरेज का कार्य चलते सड़कें उखड़ी होने के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धूल मिट्टी के उड़ते गुबार श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी काफी परेशान कर रहे हैं। दुकानदार उड़ती धूल मिट्टी से खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर रखा सामान धूल मिट्टी से खराब हो रहा है। इस बीच, कोरोना मामलों में बड़ी गिरावट और बंदिशें हटने के बाद श्रद्धालु भी संक्रमण की रोकथाम को लेकर लापरवाह नजर आ रहे हैं। अधिकांश श्रद्धालु मंदिर परिसर में बिना मास्क ही घूमते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, मंदिर पर प्रशासन की ओर से बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। सहायक मंदिर अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि रविवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीष नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed