फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pilgrims' perilous journeys in cargo vehicles; negligence continues unabated.

Una News: मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं का जानलेवा सफर, नहीं थम रही लापरवाही

Wed, 26 Aug 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 26 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims' perilous journeys in cargo vehicles; negligence continues unabated.
ऊना। आस्था के नाम पर मालवाहक वाहनों में बैठकर ऊना के धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का जानलेवा सफर हादसे दर हादसे भी थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस और प्रशासन की अपील, चालान और कार्रवाई के बावजूद ट्रक, पिकअप, टेंपो और ट्रैक्टर-ट्रालियों में क्षमता से कई गुना अधिक श्रद्धालुओं को बैठाकर सफर कराने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पीरनिगाह के पास हुआ हादसा इसी लापरवाही की एक और भयावह तस्वीर बनकर सामने आया।
विज्ञापन

ऊना में मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के सफर की तस्वीर नई नहीं है। पिछले वर्षों में ऐसे कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए और कई लोगों की जान गई। इसके बावजूद मेले और धार्मिक आयोजनों के दौरान बाहरी राज्यों से मालवाहक वाहनों में भरकर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला दोबारा शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 से 2026 के बीच ऊना में ऐसे कई बड़े हादसे सामने आए। अप्रैल 2022 को घालुवाल के पास श्रद्धालुओं से भरा मालवाहक वाहन पलट गया था। वाहन में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे में 17 वर्षीय युवती की मौके पर मौत हो गई थी जबकि 15 श्रद्धालु घायल हुए थे। उसी वर्ष मार्च में मैड़ी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पंजाओ क्षेत्र में पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत और 25 से अधिक घायल हो गए। अप्रैल 2024 में हरिनगर के पास श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत और 12 लोग घायल हो गए। इसके बाद 19 अप्रैल 2024 को समूर खुर्द में अमृतसर के श्रद्धालुओं से भरा पिकअप ट्राला पलट गया। इसमें करीब 19 श्रद्धालु घायल हुए थे। 2024 के जुलाई माह में सिक्कर दा परोह के पास माता ज्वालाजी से माता नैना देवी की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरा पिकअप ट्राला पलट गया। वाहन में सवार 38 श्रद्धालु घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 जून 2025 को पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप ट्राला पलट गया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हुई और करीब 35 लोग घायल हुए। जून 2026 में पीरनिगाह से पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो बसोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें 11 श्रद्धालु घायल हुए। इस बीच अब 25 अगस्त 2026 को पीरनिगाह के पास फिर मालवाहक वाहन खाई में जा गिरा।

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि पड़ोसी राज्यों से प्रदेश के धार्मिक स्थलों को आने वाले कई श्रद्धालुओं मालवाहक वाहनों में सफर कर रहे हैं। ऐसे वाहनों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस के डर के बजाय लोगों को सुरक्षित सफर के लिए खुद की जिम्मेदारी समझनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed