फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Piles of filth on the banks of Swan River, garbage being thrown openly

Una News: स्वां नदी के किनारों पर गंदगी का अंबार, सरेआम फेंका जा रहा कूड़ा

Thu, 19 Sep 2024 02:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 19 Sep 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Piles of filth on the banks of Swan River, garbage being thrown openly
ऊना स्वां नदी के किनारे पर गंदगी का अंबार।संवाद
ऊना। जिला की एकमात्र स्वां नदी के सौंदर्य को गंदगी का ग्रहण लग गया है। इसका मुख्य कारण नदी के आसपास गंदगी के तेजी से लग रहे अंबार हैं।
विज्ञापन

कई लोग जहां धार्मिक क्रियाकलापों का हवाला देकर कई तरह की सामग्री पानी में फेंककर चलते बनते हैं, तो वहीं इस नदी के आसपास अब कूड़े के ढेर लगना शुरू हो गए हैं। लोग सरेआम नियमों को तोड़कर कूड़ा फेंक कर चलते बनते हैं। चिंता की बात यह है कि रोकने वाला कोई नहीं। जानकारी के अनुसार पुराना ऊना-होशियारपुर सड़क मार्ग पर लाल सिंगी गांव में पड़ते स्वां नदी के पास सड़क के बिल्कुल किनारे पर पॉलिथीन में भरकर तमाम तरह की गंदगी फेंकी जा रही है। यह सिलसिला बीते कई दिनों से लगातार चल रहा। एक-दूसरे की देखादेखी लोग वहां से गुजरते समय घर, दुकानों सहित तमाम प्रकार के व्यर्थ पदार्थ फेंक रहे हैं, जबकि जहां यह कूड़ा फेंका जा रहा, वहां से कुछ ही दूरी पर नगर परिषद की ओर से कूड़ा फेंकने के लिए डंप बनाया गया है। वहीं, कूड़ा फेंकने वालों में भी अधिक संख्या पास लगती प्रवासियों की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग, गांव और शहरवासियों की है।
ध्यान रहे कि पुराना होशियारपुर सड़क मार्ग पर गुजरते समय स्वां नदी का नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां लोग कई बार कुछ क्षण आराम करने के लिए रुकते हैं, जबकि अन्य राज्यों से आने वाले कई लोग नदी तक भी जाते हैं, लेकिन अगर नदी के आसपास गंदगी के ढेर लगना शुरू हो जाएंगे, तो वह दिन दूर नहीं, जब लोग यहां रुकना भी पसंद नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कोट्स
यह समस्या हमारे ध्यान में है। कई बार मौके पर जाकर लोगों को ऐसा करने से रोका भी गया है, लेकिन लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते। इसको लेकर आने वाले दिनों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार, प्रधान, ग्राम पंचायत लाल सिंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed