{"_id":"6255c0fe1acdac42892a51a9","slug":"pickup-trolley-parked-outside-the-house-in-chintpurni-stolen-una-news-sml4055206156","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में घर के बाहर खड़ा पिकअप ट्राला चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में घर के बाहर खड़ा पिकअप ट्राला चोरी
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना के तहत रेही क्षेत्र के पास कुछ अज्ञात चोर एक घर के बाहर खड़े किए गए पिकअप ट्राले को चोरी करके ले गए हैं। घटना नौ और दस अप्रैल के बीच मध्यरात्रि की बताई जा रही है। वहीं ट्राला मालिक ने पहले अपने स्तर पर चोरी किए गए ट्राले को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसके ट्राले का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने ट्राला मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती छानबीन में गगरेट और मुबारिकपुर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी किया गया ट्राला होशियापुर की तरफ जाता हुआ दिखा है। गांव रेही पंचायत डूहल बंगवाला वार्ड नंबर एक के रहने वाले सुभाष चंद ने पुलिस को बताया कि वह चिंतपूर्णी में अपने ट्राले से कोल्ड ड्रिंक व अन्य सामान सप्लाई करने का काम करता है। उसका ट्राला पत्नी निशा के नाम पर है। बताया कि उसने अपना ट्राला नौ अप्रैल को रोजाना की तरह घर के सामने रात नौ बजे के करीब खड़ा किया और जब अगली सुबह साढ़े पांच बजे देखा तो वहां से ट्राला गायब था। ट्राले की कीमत ढाई लाख के करीब है। उन्होंने बताया कि मेरी गाड़ी के कागजात भी गाड़ी के अंदर ही थे।
पुलिस ने ट्राला मालिक की शिकायत पर ट्राले की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गगरेट में कैमरों की रिकॉर्डिंग पर ट्राला होशियापुर की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस मामले को लेकर आगामी छानबीन कर रही है और होशियारपुर, जालंधर व लुधियाना में पुलिस की टीम छानबीन को लेकर भेजी गई है।