फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Photos of boys floating in the canal with air in a tube went viral

Una News: ट्यूब में हवा भर नहर में तैरते लड़कों की तस्वीरें वायरल

Fri, 30 May 2025 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Photos of boys floating in the canal with air in a tube went viral
नंगल नहर में तैरते बच्चे। संवाद
प्रशासन ने नहर और सतलुज में नहाने पर पूरी तरह लगा रखी है रोक
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही भाखड़ा नहर में नहाने वाले लोगों की तादाद बढ़ जाती है। हालांकि, प्रशासन की ओर से नहर और सतलुज में नहाने पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। इसके बावजूद जवाहर मार्केट से एमपी कोठी की तरफ जाकर देखा गया तो लगभग 8 से 10 लड़के ट्रक की ट्यूब में हवा भर उस पर सवार होकर नहर में तैर रहे थे। ऐसी घटना किसी भी समय खतरनाक साबित हो सकती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ चुका है। डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह ने थाना प्रभारी नंगल इंस्पेक्टर रोहित शर्मा को ऐसे लड़कों को थाने में बंद कर सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से सख्त दिशा-निर्देश हैं कि अगर कोई नहर अथवा सतलुज दरिया में नहाते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed