{"_id":"691f654f13b5faa69b0129e6","slug":"photo-of-pickup-challan-sent-for-scooter-una-news-c-93-1-una1002-172640-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: फोटो पिकअप की, चालान भेजा स्कूटी का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: फोटो पिकअप की, चालान भेजा स्कूटी का
Fri, 21 Nov 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के अंबोआ गांव के अरविन्द सिंह परमार को गत दिवस ई चालान का मैसेज आया कि होशियारपुर के समीप उनका चालान हो गया है। अरविन्द परमार को मैसेज देख कर पहले इस बात कि हैरानी हुई कि स्कूटी तो घर पर ही खड़ी हैं, फिर चालान किस बात का। जब चालान में फोटो देखी तो वह पिकअप ट्राले की थी।
अरविन्द सिंह ने बताया कि उनकी स्कूटी का नंबर एचपी 19एबी 0767 है। वहीं पिकअप जीप जिसकी फोटो चालान पर है, उसका नंबर भी वही दर्शा रहा है। अब एक नंबर की दो गाड़ियां, जांच का विषय है। स्कूटी घर पर खड़ी हो और चालान होशियारपुर चंडीगढ़ बाई पास पर कट जाए जिसमें ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना के साथ पुलिस से बदतमीजी का भी आरोप हो, तो आम नागरिक के लिए चिंता होना स्वभाविक है।
अब चालान ऑनलाइन आया है तो भुगतना भी पड़ेगा परन्तु एक ही नंबर की दो गाड़ियां एक दोपहिया व दूसरी चौपहिया इस पर न्याय कैसे होगा। जाली नंबर प्लेट लगा कर कोई वाहन तो पंजाब में घूम रहा है। यदि कोई हादसा हो जाए तो जिम्मेवारी किसकी होंगी। प्रशासन को इस पहलू पर जल्द कोई कार्यवाही करनी चाहिए।