{"_id":"668000d25e95c050f60b7af5","slug":"phc-will-be-constructed-in-panjoa-by-demolishing-the-old-building-of-sub-health-center-una-news-c-93-1-ssml1047-127254-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: उपस्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन को तोड़ पंजोआ में होगा पीएचसी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: उपस्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन को तोड़ पंजोआ में होगा पीएचसी का निर्माण
Sun, 30 Jun 2024 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने अपने दौरे के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की घोषणा की थी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमंडल अंब के तहत पंजाओ में प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर आचार संहिता हटने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।
मुख्यमंत्री ने अंब दौरे के दौरान पंजोआ में पीएचसी (प्राईमरी हेल्थ सेंटर) का निर्माण करने की घोषणा की थी। इस पर अब विभाग की तरफ से पहले से बने उपस्वास्थ्य केंद्र को तोड़कर वहां नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य निदेशालय की तरफ से संबंधित विभाग से प्रस्ताव मांगा गया था। विभाग ने उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है। पंजोआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस पीएचसी के बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
वर्तमान में पंजोआ क्षेत्र के लोगों को छोटी-मोटी बीमारी होने पर भी जांच करवाने के लिए अब नागरिक अस्पताल अंब और पीएचसी अकरोट का रुख नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि मौजूदा समय में पंजोआ में उपस्वास्थ्य केंद्र है। इसका भवन काफी पुराना व छोटा है। यह केंद्र जरूरत पडऩे पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के लिए ही खुलता है। ऐसे में मरीजों को छोटी मोटी बिमारी होने पर भी 10 से 12 किलोमीटर दूर नागरिक अस्पताल का रुख करना पड़ता है। इस समस्या को स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजोआ दौरे के दौरान क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। इस घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। जुलाई माह में निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग की तरफ से साइट का दौरा कर डीपीआर भी तैयार की जाएगी। इसके बाद ही बजट से संबंधित आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
पंजोआ में पीएचसी बनाने को लेकर निदेशालय से प्रस्ताव मांगा गया था। इसे तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। अब उच्च अधिकारियों की मंजूरी मिलते ही आगामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना